उत्तराखंड सरकार के गन्ना मंत्री श्यामवीर सैनी का नजीबाबाद में जोरदार स्वागत
उत्तराखंड सरकार के गन्ना मंत्री श्यामवीर सैनी का नजीबाबाद में जोरदार स्वागत
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद। नजीबाबाद के मॉल गोदाम तिराहे स्थित धनवर्षा कॉम्प्लेक्स पर उत्तराखंड सरकार के गन्ना मंत्री श्यामवीर सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर धनवर्षा कॉम्प्लेक्स के स्वामी सुधीर अग्रवाल ने मंत्री श्यामवीर सैनी को फूल-माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री का स्वागत कर उनके प्रति अपना सम्मान और उत्साह व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुधीर अग्रवाल, अंकित राजपूत, प्रद्युम्न अग्रवाल, संजीव कुमार, हिमांशु शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, दीपक राजपूत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post Comment