Loading Now

नशे के विरुद्ध महावतपुर में होगा महाभारत : टीम स्वराज

नशे के विरुद्ध महावतपुर में होगा महाभारत : टीम स्वराज

सहारा सन्देश टाइम्स

भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम के द्वारा पिछले काफी समय से नजीबाबाद तहसील के गाँव महावतपुर में चल रही अवैध शराब की दुकान को लेकर शिकायत की गई थी जिसमें टीम स्वराज का एक प्रतिनिधि मण्डल जिला अधिकारी महोदया से भी मिला था और उन्होंने मानकों को पूरा ना करने वाली दुकानों को वहाँ से हटाये जाने का आश्वासन टीम को दिया था लेकिन आज एक महीने बाद भी कोई कार्यवाही ना होने से ग्रामीणों में रोष है और अब उन्होंने आर पार की लडाई का एलान कर दिया है!
टीम प्रबंधक हरवेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम पिछले कई सालों से नशे के विरुद्ध हमारा परिवार नशा मुक्त परिवार मुहीम चला रही है लेकिन एक तरफ़ तो सरकार और प्रसाशन नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं और दूसरी तरफ़ गाँव गाँव शराब बेच रहे हैं यह कैसा दोहरा मापदंड है जो समझ से परे है और कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, हम इसका विरोध करेंगे चाहे उसके लिए जेल ही क्यूँ ना जाना पड़े!
ग्राम महावतपुर स्थित शराब की दुकान यदि अतिशीघ्र नहीं हटाई गई तो यह विषय एक जन आंदोलन का रूप लेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी!
टीम स्वराज के द्वारा गाँव में नशे के खिलाफ़ जागरूकता रैली का आयोजन दिनाँक 01 जून को किया जायेगा और वहीं से आगे की रूपरेखा तैयार की जायेगी‌

Post Comment

मनोरंजन