Loading Now

नगर पालिका अध्यक्ष ने कावरियों पर किया पुष्प वर्षा

नगर पालिका अध्यक्ष ने कावरियों पर किया पुष्प वर्षा

सहारा सन्देश टाइम्स

कौशाम्बी। दोआबा में शनिवार को बोल बम की चारो ओर गूज सुनाई दी। सुवह डीजे की धुन में थिरकते हुए कावरियां बाबा धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष द्वारा मंझनपुर चौराहा में स्टाल लगा कर हलुआ दमालू आदि का कावरियों को नाश्ता कराये, इसके बाद कावरियों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कावरियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। सभी लोगों को कावरियों की सेवा करना चाहिए, जिससे कावरियों को बाबा धाम जाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।
शनिवार को कावरियों का जत्था मंझनपुर चौराहा में एकत्रित हुआ। इस दौरान डीजे लगाया गया, जिसमें भोले बाबा के गानों में कावरियां जम कर थिरके, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने मंझनपुर चौराहा में स्टाल लगा कर कावरियों को हलुआ व दमालू अपने हाथों से वितरण किए। इस दौरान कावरियों को नाश्ता करनो के बाद नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने अंगवस्त्र पहना कर कावरियों को सम्मानित किए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कावरियों की सेवा व सहयोग करना सबसे बडा पुण्य का काम है। उन्होने कहा कि कावरियां पैदल इतनी दूर जाते है, उनकी जगह-जगह लोगों को सेवा व सहयोग करना चाहिए। इस दौरान बोल बम के जयकारे लगाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भी कावरियों के साथ जम कर थिरके, बाबा भोले नाथ की भक्ति में मंझनपुर चौराहा सराबोर हो गया। मानों बाबा धाम कुछ समय के लिए मंझनपुर चौराहा ही बन गया था। कावरियों का जत्था गाजे बाजे के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हो गये। इस दौरान गुडू राहुल के साथ-साथ नगर पालिका के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन