बीआरसी कौशाम्बी में एफ़एलएन प्रशिक्षण का चौथा दिवस संपन्न, एसआरजी दिलीप तिवारी ने शिक्षकों का किया मार्गदर्शन
बीआरसी कौशाम्बी में एफ़एलएन प्रशिक्षण का चौथा दिवस संपन्न, एसआरजी दिलीप तिवारी ने शिक्षकों का किया मार्गदर्शन
सहारा सन्देश टाइम्स
ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कौशाम्बी में आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद कौशाम्बी के सम्मानित एसआरजी दिलीप तिवारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह का प्रशिक्षण स्थल पर आगमन हुआ। उनके आगमन से प्रशिक्षण में सहभागिता कर रहे शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
दिलीप तिवारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को प्रेरित करते हुए एपलन कार्यक्रम के उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालय स्तर पर इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचारपूर्ण गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
उन्होंने एफ़एलएन के विभिन्न गंभीर एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उनके प्रेरणादायी विचारों एवं उपयोगी सुझावों से प्रतिभागियों को अपने शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने की प्रेरणा मिली।



Post Comment