डायट कौशाम्बी में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष जोर
डायट कौशाम्बी में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष जोर
सहारा सन्देश टाइम्स
कौशाम्बी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कौशाम्बी में 30 जुलाई 2026 को बीईओ, डायट मेंटर, एआरपी एवं एसआरजी की मासिक समीक्षा बैठक डायट प्राचार्य निधि शुक्ला के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा तथा डीसीटी धर्मनाथ भी उपस्थित रहे।
बैठक में एफएलएन मिशन, एनसीईआरटी आधारित शिक्षण, निपुण लक्ष्य, निपुण तालिका, कार्य पुस्तिका शिक्षक संदर्शिका बेसलाइन एवं इन-लाइन आकलन, टीएलएम के प्रभावी उपयोग, बाल वाटिका, स्मार्ट क्लास, पुस्तक संस्कृति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ की गतिविधियों तथा आगामी माह की कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने, नियमित अनुश्रवण, नवाचारों को बढ़ावा देने तथा समयबद्ध रूप से सभी शैक्षिक गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी माह की कार्ययोजना के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।



Post Comment