Loading Now
×

गंगा एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकराई लग्जरी कार, नीलगाय की मौत

 

गंगा एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकराई लग्जरी कार, नीलगाय की मौत

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर एक लग्जरी कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार कार सवार परिवार लखनऊ से प्रयागराज जा रहा था। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही गंगा एक्सप्रेसवे की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Previous post

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने जतायी कड़ी नाराजगी

Next post

परिषदीय विद्यालयों में अधिकाधिक छात्र नामांकन सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से ’’स्कूल चलो अभियान’’ के द्वितीय चरण का हुआ शुभारम्भ

Post Comment

मनोरंजन