आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने जतायी कड़ी नाराजगी
आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने जतायी कड़ी नाराजगी
लापरवाही बरतने पर कई अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए उन्हें तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की जाने वाली जनशिकायतों के प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आईजीआरएस के संदर्भों में नियत समयावधि के अंदर जांचकर्ता अधिकारी द्वारा शिकायकर्ता के मोबाइल पर सम्पर्क करने, उनका नियमानुसार निस्तारण व समाधान कराने के निर्देश दिए गए थे। उक्त की जांच हेतु जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं एवं उच्चाधिकारियों के द्वारा रैण्डमली शिकायतकर्ताओं से वार्ता की गयी, जिसमें संज्ञान में आया कि निर्देशों के बावजूद भी जांचकर्ता अधिकारियों के द्वारा शिकायतकर्ता के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क तो किया गया, किंतु सम्बंधित अधिकारी द्वारा उनकी शिकायत में अंकित तथ्यों का निस्तारण व समाधान नहीं किया गया है, जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मेजा, हण्डिया, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खण्ड नगरीय (नोडल), अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड यमुनापार एवं गंगापार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रा0ख0, अधिशासी अधिकारी फूलपुर, बंदोबस्त अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने तथा उन्हें तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं शिकायती प्रकरणों के सम्बंध में तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने व कृतकार्यवाही से उन्हें अवगत भी कराये जाने के निर्देश दिए है।


Post Comment