पुस्तैनी मकान पर कब्जे और लाखों की संपत्ति हड़पने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
पुस्तैनी मकान पर कब्जे और लाखों की संपत्ति हड़पने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सहारा सन्देश टाइम्स
जिगना । पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अस्थि कलश लेकर पुस्तैनी गांव पहुंचे एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने, लाखों रुपये की संपत्ति लूटने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पुस्तैनी मकान
को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। संजय कुमार पुत्र विजयशंकर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके पिता विजयशंकर हुबलाल उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद 24 मई 2026 को मुंबई में निधन हो गया था। पिता की अंतिम इच्छा के अनुसार वह उनकी अस्थियां लेकर अपने पैतृक गांव भीलगौर, गौरा, पोस्ट जिगना, थाना क्षेत्र छानबे, जनपद मिर्जापुर पहुंचे थे, ताकि अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्में पुस्तैनी घर से संपन्न की जा सकें। लेकिन गांव पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके पिता द्वारा निर्मित मकान का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार मनीष उर्फ सूरज उपाध्याय, ताड़केश्वर उपाध्याय, पीटो उपाध् याय, अंकित उर्फ पी.एम. उपाध्याय, भंवरा उपाध्याय उर्फ रावण, आशीष उपाध्याय और कुसुम उपाध्याय पर घर में रखे जनरेटर, एयर कंडीशनर, बोरिंग पाइप, बर्तन, लोहे के कपाट, आभूषण, कपड़े, जमीन के दस्तावेज, वोटर आईडी, राशन कार्ड, कूलर, पलंग, तख्त और अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया गया है। संजय का कहना है कि पिता की बीमारी के कारण वह पिछले पांच वर्षों से गांव नहीं आ सके थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपितों ने कथित रूप से घर और सामान पर कब्जा कर लिया। परिजनों ने कहा कि इस पुस्तैनी मकान में 6 भाइयों का हिस्सा है ऐ अपने हिस्से के मकान में रहे हम लोगों को कोई ऐतराज नहीं है। पीड़ित ने जिगना थाना प्रभारी को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार।

Post Comment