ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत चार घायल
ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत चार घायल
सहारा सन्देश टाइम्स
मांडा,प्रयागराज । मांडा क्षेत्र अंतर्गत चिलबिला बजार में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बालू खदान के मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर जिससे एक की मौत।
जानकारी अनुसार ट्रैक्टर पर सवार संदीप कुशवाहा 23 वर्ष (पुत्र राजा भैया) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
ट्रैक्टर पर कुल पांच लोग सवार थे, जो बालू खदान में कार्य कर रहे थे। टक्कर इतना जोरदार था कि जितेंद्र, ओंकार और लाला राम गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घटनाक्रम अनुसार, ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग चोपन से हमीरपुर जनपद के थाना सुमेरपुर क्षेत्र स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिहार के पटना से फ्लिपकार्ट का ऑनलाइन सामान लेकर प्रयागराज जा रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी। ट्रक चालक की पहचान प्रद्युम्न पाण्डेय के रूप में हुई है। सूचना पर मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे।



Post Comment