आकाशी बिजली गिरने से भैंस की मौके पर मौत
आकाशी बिजली गिरने से भैंस की मौके पर मौत
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज।बारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धरा, मौजा बांकीपुर में आकाशी बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।घटना क्या हुई ग्राम बांकीपुर निवासी प्रदीप मिश्रा की भैंस खेत में चरने गई थी। इसी दौरान अचानक आकाशी बिजली गिरी और भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।प्रशासन को सूचना घटना की जानकारी प्रदीप मिश्रा द्वारा तुरंत हल्के के लेखपाल और पशु चिकित्सक को दी गई है। लेखपाल द्वारा पंचनामा व क्षति आंकलन की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद आपदा/मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होगी।किसानों के लिए सलाह बारिश-आंधी और बिजली के समय मवेशियों को खुले खेत में न छोड़ें। पेड़, खंभे और खुले स्थानों से दूर सुरक्षित शेड में रखें।



Post Comment