Loading Now

वृक्षारोपण महाभियान–2026 के तहत एमयूएनपीएल द्वारा 7,500 पौधों का रोपण

वृक्षारोपण महाभियान–2026 के तहत एमयूएनपीएल द्वारा 7,500 पौधों का रोपण

 

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा । मेजा ऊर्जा निगम प्रा. लि. द्वारा वृक्षारोपण महाभियान–2026 के अंतर्गत 7,500 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा सतत विकास के प्रति मेजा ऊर्जा निगम की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अभियान के तहत 5,000 पौधे ऐश डाइक क्षेत्र तथा 2,500 पौधे मेजा ऊर्जा निगम रेलवे लाइन के किनारे लगाए गए। कार्यक्रम में सुमित सिंह, उप श्रमायुक्त, प्रयागराज, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के वैज्ञानिक ‘एफ’ आलोक यादव तथा एमयूएनपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी. श्रीनिवास राव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नरेंद्र नाथ सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अशोक कुमार सामल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), आनंद प्रकाश, महाप्रबंधक (परियोजना), विवेक चंद्रा, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), राम अनुग्रह शुक्ल, सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ, अन्य विभागाध्यक्षों एवं बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा पौधारोपण कर अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया। बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Previous post

मांडा विभिन्न गांव के समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मेजा को दिया ज्ञापन

Next post

जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति के संबंध में समिति की बैठक सम्पन्न

Post Comment

मनोरंजन