मेजा क्षेत्र स्थित मेजारोड फ्लाईओवर पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला का पैर टूटा, आरोपी बाइक सवार फरार
मेजा क्षेत्र स्थित मेजारोड फ्लाईओवर पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला का पैर टूटा, आरोपी बाइक सवार फरार
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजारोड फ्लाईओवर पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला का दाहिना पैर टूट गया। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, मेजा थाना क्षेत्र के बलुआ समहन गांव निवासी लवकुश निषाद रविवार को अपनी मां गीता देवी को बाइक से मेजारोड की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही वे फ्लाईओवर पर चढ़े, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि गीता देवी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं। उन्हें दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग निकला।
परिजनों ने आनन-फानन में गीता देवी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, लवकुश निषाद ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मेजारोड पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच-पड़ताल में जुटा है।



Post Comment