Loading Now

जिलाधिकारी महोदय द्वारा कलेक्टरेट परिसर से हरी झंडी दिखा कर प्रचार वाहन रवाना किया

जिलाधिकारी महोदय द्वारा कलेक्टरेट परिसर से हरी झंडी दिखा कर प्रचार वाहन रवाना किया

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । भूजल सप्ताह 2026 के शुभारंभ के अवसर पर जनपद प्रयागराज के जिलाधिकारी महोदय द्वारा कलेक्टरेट परिसर से हरी झंडी दिखा कर प्रचार वाहन एवं विद्यालयों के छात्र छात्राओ द्वारा भूजल जनजागरूकता हेतु रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रचार वाहन द्वारा ग्राम पंचायतो, विकास खंडो में भूजल सन्देश के माध्यम से जल के प्रबंधित उपयोग हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम किया जायेगा।
रैली में जनपदीय अधिकारियों, विद्यालय के छात्रों एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसका समापन विकास भवन परिसर में हुआ, भूजल रिचार्ज एवं वर्षा जल संचयन के लिए जनसहभागिता हेतु हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया तथा संबंधित विभागों/ संस्थाओं को जल के विवेकपूर्ण एवं प्रबंधित उपयोग तथा उसके संचयन हेतु विभिन्न तकनीकियों पर चर्चा कर उसको अमल में लाने हेतु जोर दिया गया।

Previous post

10 दिनों से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबा बघोरा खवासान, 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की उठी मांग

Next post

अक्षरा सिंह ने ‘द ओपुलेंट लक्ज़री सैलून’ के ग्रैंड ओपनिंग में की शिरकत, दी शुभकामनाएं

Post Comment

मनोरंजन