मेजा क्षेत्र स्थित लोटाढ गांव निवासी गफ्फार के बेटे जाबिर अपनी पत्नी सीमा के आतंक से है त्रस्त,जताई हत्या की आशंका,पुलिस से न्याय की गुहार
मेजा क्षेत्र स्थित लोटाढ गांव निवासी गफ्फार के बेटे जाबिर अपनी पत्नी सीमा के आतंक से है त्रस्त,जताई हत्या की आशंका,पुलिस से न्याय की गुहार
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित लोटाढ गांव निवासी गफ्फार के बेटे जाबिर की पत्नी सीमा पुत्री राजू ने पिछले दो सप्ताह पूर्व घर का संपूर्ण गहना और नगदी चुरा कर अपने मायके भारतगंज चली गई है। जाबिर जब सीमा की विदाई कराने भारतगंज गया तो वहां पर मौजूद उसके परिजनों में उसके पिता राजू,भाई सोनू व अमन व माता नगीना ने गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुवे कहा कि सीमा तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती यदि विदाई का दबाव बनाओगे तो तुम सबको दहेज उत्पीडन के मामले में जेल भेजवा दूंगी या तुम्हारी हत्या कराकर दूसरी शादी रचा दूंगा।जाबिर और उनका पूरा परिवार सीमा की धमकियों से काफी डरा और सहमा है उसे आशंका है कि मेरी हत्या हो सकती है जाबिर ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है कि मेरी सुरक्षा किया जाय अन्यथा सीमा के परिजन मेरी हत्या करवा सकते है या फिर दहेज में फंसा सकते है।



Post Comment