Loading Now

तीन दिन से लापता मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का शव पुराने कुएं में मिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप

तीन दिन से लापता मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का शव पुराने कुएं में मिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप

सहारा सन्देश टाइम्स

कौधियारा, प्रयागराज। प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द के मजरा सुकुल का पूरा बस्ती के सामने (दिनांक 16/7/2026) स्थित एक पुराने कुएं में 45 वर्षीय गुलज़ारी लाल पटेल पुत्र स्वर्गीय केवला प्रसाद पटेल का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

परिजनों के अनुसार, गुलज़ारी लाल पिछले तीन दिनों से लापता थे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कौंधियारा थाने में दर्ज कराई गई थी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

परिजनों व पुलिस के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। ग्राम प्रधान शैलेन्द्र कुमार तिवारी व ग्रामीणों तथा पुलिस की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया । परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही करने से मना करते हुए अंतिम दाह संस्कार करने की बात कही।

Previous post

इश्कनामा’ को लेकर जय रंधावा का बड़ा दावा – “यह फिल्म इतिहास बनाएगी”

Next post

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का 21वाँ दीक्षांत समारोह संपन्न

Post Comment

मनोरंजन