जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने तथा अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण लिए जाने के दिए निर्देश
यूपी सिडकों व पीडब्लूडी के कार्यों की धीमी प्रगति पर पर जतायी कड़ी नाराजगी, सम्बंधित को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
सभी सम्बंधित अधिकारियों को आंकड़ों की फीडिंग का कार्य समय से कराये जाने के दिए निर्देश
कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जून माह में 24वीं रैंक होने पर सभी अधिकारियों को रैकिंग में और सुधार लाये जाने के दिए निर्देश
फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को विशेष अभियान चलाकर 10 दिनों में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के दिए निर्देश
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की विकास रैकिंग में मई माह (47वीं) के बाद जून माह में (24वीं) स्थान पर होने तथा रैकिंग में सुधार होने पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रैकिंग में और सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आंकड़ों की फीडिंग का कार्य समय से कराये जाने के निर्देश दिए है।
बैठक में जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने तथा बैठक से अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने पंजायतीराज विभाग के 15वें वित्त आयोग व 5वें वित्त आयोग में बी श्रेणी होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा जिला पंचायतराज अधिकारी से सम्बंधित सचिवों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीसिडको से सम्बंधित तीनों कार्यों में धीमी प्रगति होने तथा टाइमलाइन के अनुसार प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा अधिशासी अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पीडब्लूडी के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिन कार्यों की प्रगति कम है, सभी को समयसीमा मे पूर्ण कराये जाने तथा धीमी प्रगति वाले सभी कार्यों में सम्बंधित को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सम्बंधित कार्यों में तेजी लाये जाने तथा अवमुक्त धनराशि का व्यय करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कार्य समयसीमा के उपरांत लम्बित पाया जायेगा, तो सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने मेडिकल कालेज से सम्बंधित सभी प्रोजेक्टों को प्राथमिकता पर जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने यूपीपीसीएल, राजकीय निर्माण निगम, यूपीआरएनएसएस, यूपीसिडको, सीएनडीएस सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए समयसीमा के उपरांत भी पूर्ण नहीं होने वाली परियोजनाओं में सम्बंधित को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को रिसोर्स बढ़ाते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कार्य में अनावश्यक देरी होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की कार्यवाही को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने सुनिश्चित करने तथा एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने जिन विभागों के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग है, ऐसे विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को खराब रैकिंग होने का स्पष्टीकरण एवं रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए है।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सी रैकिंग होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कोई भी कार्य समय सीमा के पश्चात लम्बित न रहे, के निर्देश दिए है। उन्होंने जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण किए जाने तथा जिन परियोजनाओं में उचित कारणों से कार्य पूर्ण होने की समयसीमा को बढ़ाये जाने की आवश्यकता है, उनकी समयसीमा को बढ़ाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिन परियोजनाओं की समयसीमा अपडेट नहीं है, सम्बंधित कार्यदायी संस्था को कारण बताओं नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने जिन परियोजनाओं में अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, उसके लिए डिमांड भेजे जाने और ऐसी परियोजनाओं जिन्हें पूर्ण नहीं कराया जा सकता है, उन्हें डैशबोर्ड से हटाये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है या आंशिकरूप से अपूर्ण है, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है। उन्होंने 50 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजनाओं की मानीटरिंग हेतु लगाए गए नोडल अधिकारियों को प्रत्येक माह अवश्य निरीक्षण करने तथा कार्य प्रगति की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिन नोडल अधिकारियों के द्वारा भ्रमण कर आख्या उपलब्ध नहीं करायी जा रही है, ऐसे अधिकारियों का वेतन रोकने का भी निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व उप श्रमायुक्त को विशेष अभियान चलाकर फैमिली आईडी बनाये जाने तथा 10 दिनों के अंदर लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा बी श्रेणी को ए श्रेणी में लाए जाने के निर्देश दिए है।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभागों के निम्न श्रेणी का प्रदर्शन करने वाली योजनाओं में उनके निम्न श्रेणी होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाने और अगले माह उन्हें ए श्रेणी में लाये जाने के निर्देश दिए है, कहा कि अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने फीडिंग के कार्य में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Post Comment