आंधी तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी
आंधी तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी
सहारा सन्देश टाइम्स
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार जनपद प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों में अलग दिनांक-20.07.2026 से दिनांक-23.07.2026 तक आंधी/तुफान, आकाशीय विद्युत, बारिश एवं तेज हवा की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है, जिसके दृष्टिगत निग्न एडवाइजरी जारी की जाती है :-
*आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या करें-*
1. टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें ।
2. घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रख दें ।
3. यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं।
*आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या ना करें-*
1. धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें।
2. धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जायें ।
*आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या करें-*
1. पक्के मकान की शरण में चले जाएं ।
2. खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें ।
3. पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें ।
4. खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं।
5. यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक ले एवं उकडू बैठ जाएं ।
6. वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान हेतु सचेत एप एवं दामिनी एप का इस्तेमाल करे। उक्त एप के माध्यम से प्रशासन, स्वयंसेवक तथा जागरुक लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है।
*उक्त एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है दामिनी ऐप एवं सचेत एप । आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या ना करें-*
1. पेड़ के नीचे ना खड़े हों ।
2. दीवार के सहारे टेक न लगायें ।
3. धातु युक्त नल एवं फ्रिज को ना छुएँ ।
4. धातु से बने छाते का प्रयोग न करें ।
5. घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें।
6. खुले वाहनों मे सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०). प्रयागराज ।



Post Comment