Loading Now

श्री रामचरितमानस पाठ के बाद बरना महादेव मंदिर में चढ़ाया जाएगा निशान

श्री रामचरितमानस पाठ के बाद बरना महादेव मंदिर में चढ़ाया जाएगा निशान

सहारा सन्देश टाइम्स

फूलपुर। क्षेत्र स्थित लतीफपुर बरना गांव में श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चंदन सोनी एवं कार्तिकेय सोनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया।
आयोजकों के अनुसार श्री रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद 101 निशान बरना महादेव मंदिर पर चढ़ाए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम में सीताराम सोनी, गुलशन सोनी, राज सोनी, विष्णु सोनी, गुरु महाराज गुलाब धर शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Previous post

सिरसा घाट पर पक्के पुल की मांग तेज, जान जोखिम में डालकर स्टीमर से गंगा पार कर रहे ग्रामीण

Next post

रसोइयों के लिए घोषित विभिन्न सौगातों का शुभारंभ किया जिसका सजीव प्रसारण रविवार को मेजा तहसील सभागार में देखा गया

Post Comment

मनोरंजन