Loading Now

बिसौली की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने के मिल रहे संकेत 

बिसौली की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने के मिल रहे संकेत

 

सहारा सन्देश टाइम्स

 

बदायूं।  बिसौली भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने की चर्चाएं अचानक तेज हो गई हैं। कुशाग्र सागर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से भाजपा से जुड़े बैनर-पोस्टर हटाकर प्रोफाइल में बदलाव किया है और बीते कुछ समय से पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रमों से भी दूरी बना रखी है। बता दें कि कुशाग्र सागर वर्ष 2017 में बिसौली विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन 2022 के चुनाव में उन्हें सपा के आशुतोष मौर्य से मात्र 1,834 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा विधायक आशुतोष मौर्य द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान करने के बाद से क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं, जिसके बाद से कुशाग्र सागर के सपा का दामन थामने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।रिपोर्ट राजीव कुमार

Previous post

छात्रवृत्ति योजनाओं से आच्छादित कक्षा-9, 10, 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को “छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम” के तहत छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र का किया गया वितरित

Next post

जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण

Post Comment

मनोरंजन