जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण
जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण
*15 प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई*
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज । (शनिवार) को तहसील करछना में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 15 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के कम में सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं संतोषजनक आख्या न प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण व चेतावनी निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये है जिसका विवरण निम्नवत् है। विवेक कुमार शुक्ला लेखपाल-कारण बताओं नोटिस, आकाश कुमार राजस्व निरीक्षक-कारण बताओं नोटिस, अमरीश कुमार पाण्डेय लेखपाल-कारण बताओं नोटिस, जानकी शरण सिंह स०वि०अधि० (आर०डी०) कौधिंयारा-स्पष्टीकरण, निवेश पाण्डेय अवर अभियन्ता (ग्रा०अ०वि०) कौधिंयारा-स्पष्टीकरण, सीमा पाल स०वि०अधि० (स०क०) कौधिंयारा-स्पष्टीकरण, विजय कुमार अवर अभियन्ता (लघु सिंचाई) कौधिंयारा-स्पष्टीकरण, राजेन्द्र पाण्डेय स०वि०अधि० (कृषि)कौधिंयारा-स्पष्टीकरण, शुभम कुमार यादव वन दरोगा-कारण बताओं नोटिस, मुकुल यादव लेखपाल-चेतावनी, सुभाष कुमार सिंह उप निरीक्षक-स्पष्टीकरण, अमित यादव उप निरीक्षक-प्रतिकूल प्रविष्टि, सुरेश कुमार सहा०वि०अ० (सां०) चाका-स्पष्टीकरण, रवि कुमार उप निरीक्षक थाना औद्योगिक क्षेत्र नैनी-स्पष्टीकरण, धीरज सिंह लेखपाल-प्रतिकूल प्रविष्टि एवं मो0 अहमद, राजस्व निरीक्षक-स्पष्टीकरण।



Post Comment