Loading Now

लेगेसी ओपन में दिखा महिला और पुरुष गोल्फरों का दम, 60 महिलाओं ने दी 60 पुरुषों को चुनौती

लेगेसी ओपन में दिखा महिला और पुरुष गोल्फरों का दम, 60 महिलाओं ने दी 60 पुरुषों को चुनौती

ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स में लेगेसी ओपन का दूसरा सीजन शानदार रहा, देश के अन्य शहरों में भी होगा आयोजन

 

सहारा सन्देश टाइम्स

ग्रेटर नोएडा। गोल्फ को लोकप्रिय बनाने और इस खेल से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में ‘लेगेसी ओपन लेडीज वर्सेज जेंटलमेन गोल्फ टूर्नामेंट 2026’ के दूसरे संस्करण का शानदार आयोजन किया गया। इस अनोखे मुकाबले में 60 महिला और 60 पुरुष सहित कुल 120 गोल्फरों ने हिस्सा लेकर अपने खेल, कौशल और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अनूठे टूर्नामेंट की परिकल्पना आलोक पास्कर ने की थी, जिसकी शुरुआत वर्ष 2025 में हुई थी। आयोजन की जिम्मेदारी स्पॉटलाइट के प्रमुख राजीव वर्मा ने बखूबी संभाली। स्वयं गोल्फ के प्रति जुनून रखने वाले राजीव वर्मा ने अपने इसी शौक को एक ऐसे मंच में बदल दिया है, जो दिल्ली-एनसीआर में गोल्फ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा है। उनकी कंपनी स्पॉटलाइट गोल्फ टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अपनी विशेष पहचान बना रही है।
नव्या चौधरी, पर्णिका शर्मा, विजित नंदराजोग और आशीष कपूर रहे विजेता
प्रतियोगिता में महिला ग्रॉस वर्ग में नव्या चौधरी और महिला नेट वर्ग में पर्णिका शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष ग्रॉस वर्ग में विजित नंदराजोग और पुरुष नेट वर्ग में आशीष कपूर विजेता रहे।
टूर्नामेंट को क्लियरवाटर, जेके टेक और इवोल्यूट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों का सहयोग मिला। आयोजन को सफल बनाने में जेपी ग्रीन्स के ध्रुव पाल सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अब कोलकाता, चंडीगढ़ और पुणे में भी होगा लेगेसी ओपन
आयोजन की सफलता से उत्साहित राजीव वर्मा और आलोक पास्कर ने कहा कि इस अनूठे प्रारूप को अब दिल्ली-एनसीआर से बाहर देश के अन्य शहरों तक ले जाने की तैयारी है।
उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों से मिले जबरदस्त उत्साह और समर्थन ने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया है। अब हमारी योजना लेगेसी ओपन को कोलकाता, चंडीगढ़, पुणे सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में आयोजित करने की है।”
इस अवसर पर आलोक पास्कर ने आने वाले कई वर्षों तक टूर्नामेंट को प्रायोजित करने की प्रतिबद्धता भी जताई। साथ ही घोषणा की गई कि लेगेसी ओपन का तीसरा संस्करण 5 नवंबर 2027 को आयोजित किया जाएगा।
लेगेसी ओपन ने यह साबित कर दिया कि गोल्फ केवल प्रतिस्पर्धा का खेल नहीं, बल्कि आपसी जुड़ाव, समान अवसर और खेल भावना का भी खूबसूरत माध्यम है। महिला और पुरुष गोल्फरों को एक साझा मंच पर लाने वाली यह पहल अब दिल्ली-एनसीआर की एक नई खेल परंपरा के रूप में अपनी पहचान बना रही है।

*Women Take on Men at Legacy Open 2026 as 120 Golfers Showcase Their Skills at Jaypee Greens*

*Second edition of Legacy Open Ladies vs Gentlemen Golf Tournament concludes on a grand note; organisers announce expansion to Kolkata, Chandigarh and Pune*

Greater Noida: The prestigious Jaypee Greens Golf Course in Greater Noida witnessed an exciting display of talent, competitive spirit and sportsmanship as the second edition of the Legacy Open Ladies vs Gentlemen Golf Tournament 2026 concluded on a spectacular note. The unique tournament brought together 120 golfers, including 60 women and 60 men, competing on a common platform in a celebration of skill, equality and passion for the sport.
India’s Foreign Secretary, Vikram Misri, graced the tournament as the Chief Guest, adding prestige to the occasion.
The Legacy Open was conceptualised by Alok Paskar and launched in 2025 with the vision of creating a distinctive golfing experience. The tournament was successfully organised by Rajeev Varma, Head of Spotlight, who has transformed his personal passion for golf into an opportunity to promote the sport among enthusiasts across Delhi-NCR.
Through Spotlight, Rajeev Varma has been actively working towards making golf more accessible and encouraging greater participation, while establishing the company as a recognised name in organising premium golf tournaments.
Navya Chaudhary, Parnika Sharma, Vijit Nandarajog and Ashish Kapoor Emerge Winners
The competition witnessed impressive performances across various categories. Navya Chaudhary claimed the top position in the Women’s Gross category, while Parnika Sharma emerged victorious in the Women’s Net category.
In the men’s competition, Vijit Nandarajog secured the Men’s Gross title, while Ashish Kapoor won the Men’s Net category.
The tournament received valuable support from leading companies, including Clearwater, JK Tech and Evolute. Dhruv Pal Singh of Jaypee Greens also played an instrumental role in ensuring the event’s success.
Legacy Open to Expand to Kolkata, Chandigarh and Pune
Encouraged by the overwhelming response, Rajeev Varma and Alok Paskar announced plans to take the Legacy Open beyond Delhi-NCR and introduce this unique golfing format to other major Indian cities.
“The tremendous enthusiasm and support received from participating golfers have strengthened our confidence in this concept. We now plan to expand the Legacy Open to Kolkata, Chandigarh, Pune and several other prominent cities across the country,” they said.
On the occasion, Alok Paskar also expressed his commitment to sponsoring the tournament for many more years, ensuring its continued growth and success.
The organisers further announced that the third edition of the Legacy Open will be held on November 5, 2027.
With its innovative Ladies vs Gentlemen format, the Legacy Open has demonstrated that golf is not merely about competition but also about camaraderie, equal opportunities and the spirit of togetherness.
By bringing women and men golfers onto a shared platform, the Legacy Open is steadily establishing itself as a distinctive sporting tradition in Delhi-NCR, with ambitions to create a nationwide presence in the coming years.

Previous post

लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

Next post

बदायूं के बिल्सी में निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, जच्चा-बच्चा की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का हंगामा

Post Comment

मनोरंजन