Loading Now

बदायूं के बिल्सी में निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, जच्चा-बच्चा की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का हंगामा

बदायूं के बिल्सी में निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, जच्चा-बच्चा की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का हंगामा

सहारा सन्देश टाइम्स

बदायूं। बिल्सी नगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां खुशी का मौका मातम में बदल गया।

एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। एक साथ दो जिंदगियां चली गईं, परिवार की खुशियां उजड़ गईं। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि समय पर सही इलाज मिलता तो दोनों की जान बच सकती थी।

सूचना पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा है।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा, लेकिन इस घटना ने बिल्सी क्षेत्र के निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Post Comment

मनोरंजन