Loading Now

शिक्षक एमएलसी चुनाव में विधायक आशुतोष मौर्य ने संभाला प्रचार का मोर्चा, कई विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

शिक्षक एमएलसी चुनाव में विधायक आशुतोष मौर्य ने संभाला प्रचार का मोर्चा, कई विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में मांगे वोट, शिक्षकों को मतदान प्रक्रिया का दिया डेमो

सहारा सन्देश टाइम्स

बगरैन (बदायूं)।बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में शुक्रवार को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संपर्क किया और उनसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विधायक आशुतोष मौर्य ने गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन, शोभाराम शाक्य विद्यालय रहड़िया, सैयद गालिब तालिब अली इंटर कॉलेज सैदपुर, नूरी रजा उच्च माध्यमिक विद्यालय सैदपुर तथा चंद्रभान वर्मा इंटर कॉलेज किशनपुर पहुंचकर शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही मतदान प्रक्रिया का डेमो देकर मतदाताओं को सही तरीके से मतदान करने की जानकारी भी दी।

शिक्षक समाज की रीढ़ हैं: अनुज सक्सेना

इस अवसर पर मंडल प्रभारी अनुज सक्सेना ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं। शिक्षक जिस प्रकार की शिक्षा और संस्कार देंगे, उसी के अनुरूप समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज की रीढ़ होते हैं।

वहीं, बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान ने शिक्षकों को भाजपा की शिक्षा नीति तथा शिक्षक हितों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

कई भाजपा पदाधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

इस दौरान बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, मंडल प्रभारी अनुज सक्सेना, बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, बिसौली ग्रामीण अध्यक्ष सुनील सिंह, वरुण शर्मा, शाक्य, दाऊद अली, शाहिद नूरी, नीरज वर्मा, ठाकुर वेदपाल सिंह, नीतू पाल, निमेश मिश्रा, रविलाल सिंह, शिवम शंखधार, विकास शर्मा, जयपाल दिवाकर, प्रभाकर शर्मा, नवनीत सुमन, जितेंद्र गुप्ता, राधेश्याम सागर, महेश गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं शिक्षक बंधु मौजूद रहे।

Previous post

ठगी के मामले का पर्दाफाश करने पर थाना नजीबाबाद पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने की SHO अमित कुमार की प्रशंसा किया

Next post

बुलेट और ₹2 लाख दहेज के लिए प्रताड़ित कर पीड़िता को घर से निकाला, पति ने दूसरी शादी करने की धमकी,मऊआइमा पुलिस से शिकायत

Post Comment

मनोरंजन