Loading Now

मिशन शक्ति फेज- 6.0 दिनांक 11.10.2026 से 19.10.2026 तक कमिश्नरेट प्रयागराज में किये गये विशेष कार्यक्रम

मिशन शक्ति फेज- 6.0 दिनांक 11.10.2026 से 19.10.2026 तक कमिश्नरेट प्रयागराज में किये गये विशेष कार्यक्रम

 

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रदेश मे महिलाओ एवं बालिकाओ को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति फेज- 6.0 का पुलिस आयुक्त, महोदय कमि0 प्रयागराज के कुशल निर्देशन में समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में दिनांक 11.10.2026 को मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर में शुभारम्भ किया गया ।

*दिनांकः-12.10.2026* से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु पैदल मार्च निकाला गया जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी व विद्यालय/महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया एलईडी वाहन से लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी तथा पोस्टर बैनर प्रदर्शित कर प्रचार सामग्री महिलाओं एवं बालिकाओं को वितरण कराकर प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया गया ।

*दिनांक 13.10.2026* को एक दिवसीय कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री उ0 प्र0 महोदय द्वारा ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह रिजर्व पुलिस लाइन्स कमि0 प्रयागराज में ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 मंत्री जी श्री नंद गोपाल नन्दी जी, मा0 जनप्रतिनिधि सांसद विधायक गण, मण्डलायुक्त महोदय,जिलाधिकारी महोदय, पुलिस आयुक्त महोदय, अपर पुलिस आयुक्त महोदय कानून एवं व्यवस्था/मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त गण, अपर पुलिस उपायुक्त गण , सहायक पुलिस उपायुक्त गण प्रतिभाग किये और ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) का मासिक मानदेय 2500 से 3500 , कैशलेस इलाज 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा, गाँव में संदिग्ध गतिविधियां व जमीन पर अवैध कब्जा की सूचना, महिला सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण के लिये पुलिस कर्मियों तथा स्थानीय लोगों की भागीदारी पर जोर दिया गया कमि0 प्रयागराज के 640 ग्राम प्रहरी/ग्राम चौकीदारों को सम्मानित किया गया तथा ट्रैफिक संचालन के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के संचालन के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम में यातायात संचालन में नियोजित महिला पुलिस कर्मियो तथा NCC महिला कैडेट्स द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा महिला सुरक्षा सम्बन्धी एक भव्य सम्मान/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मिशन शक्ति से सम्बन्धित प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गयी।
*दिनांक 14.10.26* को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर पुलिस उपायुक्त नगर व एसीपी कोतवाली, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, व्यापार मंडल द्वारा नारी संरक्षण गृह खुल्दाबाद जाकर दीपावली सम्बन्धित सामग्री, खाद्य सामग्री व वस्त्र वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण के संबंध में विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर, जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गयी।

*दिनांक 15.10.2026* को कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन नगर, गंगानगर एवं यमुनानगर के अंतर्गत विभिन्न थानों में छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की “मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना” के तहत मिलने वाले निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन एवं कोचिंग की पूरी जानकारी दी गई। छात्राओं को UPSC, UPPSC, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, JEE Main, NEET, NDA, CDS, बैंकिंग, SSC, B.Ed तथा TET जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पंजीकरण प्रक्रिया, पाठ्यक्रम तथा सफलता की रणनीतियों के संबंध में विस्तार से जागरूक एवं प्रेरित किया गया साथ ही, डिजिटल सुरक्षा हेतु यूपी पुलिस के ऑफिशियल यूट्यूब/सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से प्रसारित साइबर सुरक्षा सत्र को स्कूल में प्रसारित कराते हुए छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई।

*दिनांक 16.10.2026* को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पर अपर पुलिस उपायुक्त नगर/सहायक नोडल मिशन शक्ति कमि0 प्रयागराज द्वारा व कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन नगर, गंगानगर एवं यमुनानगर के अंतर्गत विभिन्न थानों में मिशन शक्ति फेज 6.0 के अन्तर्गत मिशन शक्ति केंद्र में आने वाली महिलाओं व बालिकाओं के पारिवारिक प्रकरणों में मिशन शक्ति केंद्र द्वारा परिवारिक (पति- पत्नी के) निस्तारित कराए गए विवाद से सम्बन्धित पीड़िता और अभिभावकों को बुलाकर सम्मानित किया गया । योजना से सम्बंधित प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गयी।

*दिनांक 17.10.2026* को कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन नगर, गंगानगर एवं यमुनानगर के अंतर्गत विभिन्न थानों में मिशन शक्ति फेज 6.0 के अन्तर्गत मिशन शक्ति केंद्रों पर थाना (पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति) तहसील दिवस में आने वाली महिलाओं व बालिकाओं को तहसील दिवस के संबंध में आई हुई महिलाओं को उनकी शिकायत सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों को लेकर निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई की गई तथा साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गयी।

*दिनांक 18.10.2026* को कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन गंगानगर में मिशन शक्ति फेज 6.0 के अन्तर्गत थाना सरायममरेज कमि0 प्रयागराज क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिज़िरिहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एसीपी क्राइम, AHTU, SJPU, मिशन शक्ति टीम थाना सरायममरेज द्वारा नुक्कड़ नाटक व लघु फिल्म में बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा नगर, गंगानगर, यमुनानगर के क्षेत्रांतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

*दिनांक 19.10.2026* को कमिश्नरेट प्रयागराज के नगर, गंगानगर, यमुनानगर क्षेत्रांतर्गत एसिड अटैक सर्वाइवर्स के प्रोत्साहन एवं हैंडी होल्डिंग कार्यक्रम, उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न तथा अन्य समस्याओं के संबंध में जागरूक किया गया तथा साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई।

*दिनांक 20.10.2026* को कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन नगर के थाना जार्जटाऊन में पुलिस आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में एक मिशन शक्ति केन्द्र को माडल मिशन शक्ति केन्द्र के रूप में विकसित करते हुए अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था/मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/नोडल मिशन शक्ति, पुलिस उपायुक्त नगर,अपर पुलिस उपायुक्त नगर/सहायक नोडल मिशन शक्ति,सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स/ अतरसुइया व थाना जार्जटाऊन,महिला थाना अधिकारी/कर्मचारीगण व मिशन शक्ति केन्द्र टीम, सिविल डिफेंस टीम की उपस्थिति में शारदीय नवरात्रि के दौरान संचालित 10 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान का सकुशल समापन किया गया ।

थाना बहरिया में सहायक पुलिस आयुक्त महोदय फूलपुर व थानाध्यक्ष बहरिया के द्वारा मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करते हुए थाने के मिशन शक्ति केंद्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।इसी प्रकार जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर में मिशन शक्ति, महिला बीट एवं एन्टी रोमियो पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए जो निम्नवत् हैं –

*जोन नगर –* ग्राम फतेहपुर घाट थाना पूरामुफ्ती, मिशन शक्ति केंद्र थाना कोतवाली, मिशन शक्ति केंद्र थाना महिला थाना, थाना सिविल लाइंस थाना सिविल लाइंस, उमपुर नीवा थाना धूमनगंज, मिशन शक्ति केन्द्र थाना कीडगंज, मिशन शक्ति केन्द्र थाना शाहगंज, मिशन शक्ति केन्द्र थाना मुठ्ठीगंज, मिशन शक्ति केन्द्र थाना एअरपोर्ट ।
*जोन गंगानगर –* मिशन शक्ति केंद्र थाना उतराव, दुर्गा पूजा पांडाल थाना सरायममरेज, मिशन शक्ति केंद्र थाना सरायइनायत, मिशन शक्ति केंद्र थाना फूलपुर, मिशन शक्ति केंद्र थाना फाफामऊ, मिशन शक्ति केंद्र थाना हंडिया ।
*जोन यमुनानगर-* सहायक पुलिस आयुक्त, मेजा महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महोदय मय मिशन शक्ति केंद्र थाना मेजा, मूर्ति विसर्जन थाना औद्योगिक क्षेत्र, मिशन शक्ति केंद्र थाना करछना, जेल रोड थाना नैनी, मिशन शक्ति केंद्र थाना घूरपुर ।

*एंटी-रोमियो स्क्वॉड व महिला बीट/मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, द्वारा फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा पैट्रोलिंग ,कर नवरात्रि में विभिन्न-मन्दिरों , धार्मिक स्थलो , मेलो एवं अन्य सार्वजनिक स्थलो, स्कूल कॉलेज ,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रो में चौराहो पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती कर पूजा पण्डालो मे महिला चौपाल का आयोजन कर एण्टी रोमियो स्वाकड द्वारा सघन अभियान चलाते हुए शोहदो के विरुद्ध मौके पर ही कठोर कार्यवाही हेतु तैनात किये गये पुलिस कर्मियो की काउंसिलिग करते हुए उन्हे जन सामान्य के साथ मर्यादित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ।केन्द्र/राज्य सरकार की विभिन्न हेल्प लाइन नं0 वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1076, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओ के लिए एम्बुलेंस हेल्प लाइन 102 एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्प लाइन 1930, तथा मिशन शक्ति केन्द्र का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुएअधिक से अधिक महिलाओ एवं बालिकाओ को इस सुविधा का लाभ प्राप्त कराने के लिए मिशन शक्ति केन्द्रो में थाना क्षेत्र की विभिन्न वर्गो की महिलाओ को आमंत्रित कर मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों , उद्देश्यो तथा इस केन्द्र द्दारा उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओ के संबध में प्रतिदिन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर गुड-टच, बैड-टच, महिला सुरक्षा, सम्मान तथा स्वाबलम्बन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कर सार्वजनिक स्थल , संवेदनशील हॉट स्पाट पर पुलिस की व्यापक फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा पैट्रोलिंग करायी जा रही हैं । तथा महिला अपराध रोकथाम हेतु विभिन्न कानूनो की व्यापक जानकारी देकर जागरुक किया/कराया जा रहा है।

Post Comment

मनोरंजन