Loading Now

बड़े ही हर्षोल्लास एवं शांति पूर्वक तरीके से मनाया गया विजयदशमी पर्व

बड़े ही हर्षोल्लास एवं शांति पूर्वक तरीके से मनाया गया विजयदशमी पर्व

धू-धू कर जला मेघनाथ एवं रावण का पुतला

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

सहारा सन्देश टाइम्स

*चान्दपुर : -* गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र में बडे़ ही हर्षोउल्लास एवं शांतिपूवर्क तरीके से विजयादशमी (दशहेरा) पर्व मनाया गया। क्षेत्र में दर्जनभर से भी अधिक स्थानों पर आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान में बड़े ही धूमधाम से मेघनाथ एवं रावण का पुतला दहन किया गया।
और बुराई पर अच्छाई,अधर्म पर धर्म एवं असत्य पर सत्य की जीत हुई। रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो,महिलाओं एवं पुरुषों सभी ने मेले का आनंद लिया।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा। यह पर्व हम सभी को अपने अंदर बैठे रावण को मार कर अपने अंदर राम का वास कर जीवन जीने की सीख देता है।

Post Comment

मनोरंजन