विजयदशमी पर महाकाल मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण
विजयदशमी पर महाकाल मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण
महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि ने किया पूजन; जयकारों से गूंजा पूरा परिसर
सहारा सन्देश टाइम्स
उज्जैन। उज्जैन में विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर तहसील की ओर से ध्वजा आरोहण किया गया। इससे पहले शिखर पर चढ़ाई जाने वाली पहली ध्वजा का विधि-विधान से पूजनकिया गया। यह पूजन महानिर्वाणी अखाड़े के श्री महंत विनीत गिरि महाराज ने संपन्न कराया।
पूजन के बाद शिखर पर चढ़ाई ध्वजा
ध्वजा पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजन के बाद विजयदशमी के अवसर पर बाबा महाकाल के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजा आरोहण के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के जयकारे लगाए। पूरा परिसर बाबा महाकाल के जयघोष से गूंज उठा।
मंदिर की परंपरा से जुड़ा आयोजन
विजयदशमी पर होने वाला यह धार्मिक आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर की परंपराओं से जुड़ा है। ध्वजा आरोहण के साथ श्रद्धालुओं ने धर्म और परंपरा के इस उत्सव में सहभागिता की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन के साक्षी बने और बाबा महाकाल से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दिनभर विजयदशमी पर्व को लेकर धार्मिक माहौल बना रहा।



Post Comment