अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर किया गया सम्मान समारोह, बुजुर्गों को उपहार एवं वस्त्र वितरित कर कराया स्वादिष्ट भोजन
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर किया गया सम्मान समारोह, बुजुर्गों को उपहार एवं वस्त्र वितरित कर कराया स्वादिष्ट भोजन
सहारा सन्देश टाइम्स
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर किरणदीप संस्था द्वारा जायसवाल ओल्ड एज होम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के सम्मान, खुशियों और उनके प्रति प्रेम एवं अपनत्व की भावना को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की ओर से वृद्धजनों को उपहार वितरित किए गए तथा उनके लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में खुशियां लाना और उन्हें सम्मान एवं आत्मीयता का अनुभव कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। साथ ही, जरूरतमंद बुजुर्गों को वस्त्र वितरित किए गए। किरणदीप संस्था की ओर से बीना जायसवाल जी ने अपनी टीम के साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।
इस विशेष आयोजन को सफल बनाने के लिए बीना जायसवाल जी कई दिनों से तन, मन और धन से जुटी हुई थीं। उनके इस सेवा कार्य में उनकी सहयोगी डॉ. स्मृति ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त अन्य वालंटियर्स ने अपना बहुमूल्य समय और सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम में रिया जी द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं, कुलभूषण शर्मा जी और दिनेश त्यागी जी ने भी अपना बहुमूल्य समय एवं सहयोग प्रदान किया। सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से समारोह में आत्मीयता, सेवा और सम्मान का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के समापन पर बीना जायसवाल जी ने सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं वालंटियर्स का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवा कार्य में योगदान देने वाले सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया।



Post Comment