सीतापुर पुलिस एवं पीएसी कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति बड़ी पहल
सीतापुर पुलिस एवं पीएसी कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति बड़ी पहल
सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर ने पुलिस परिवार को दी बड़ी राहत, सीटी स्कैन, एमआरआई व जाँचों पर मिलेगी भारी छूट
सहारा सन्देश टाइम्स
आज दिनांक 27.10.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सीतापुर द्वारा सत्यम डायग्नोस्टिक्स सेंटर, सीतापुर के सहयोग से सीतापुर पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए से उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है। जनपद में निरंतर कानून व्यवस्था एवं जनसेवा में तत्पर रहने वाले पुलिस व पीएसी कर्मियों तथा उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हें सुलभ, किफायती और उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में सीतापुर स्थित ‘सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर’ बट्सगंज, जी.आई.सी. चौराहा, निकट भारत गैस एजेंसी सीतापुर द्वारा पुलिस/पीएसी विभाग को एक विशेष स्वास्थ्य प्रस्ताव सौंपा गया है।



Post Comment