Loading Now
×

मानव सेवा ही जीवन का लक्ष्य : नवीन मिश्रा

मानव सेवा ही जीवन का लक्ष्य : नवीन मिश्रा

 

सहारा सन्देश टाइम्स

( कोलकाता न्यूज ) तीन वर्षों से कूड़े की समस्या से जूझ रहे कोलकाता, स्टुअर्ट लेन के निवासियों को मिली राहत, महज 12 घंटे में पूरा हुआ सफाई अभियान l

कोलकाता। मानव सेवा ही सच्ची जनसेवा है और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही सामाजिक दायित्व का वास्तविक उद्देश्य है। इसी संकल्प और विचारधारा के साथ स्वच्छता एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ भारत अभियान के राज्य सह-संयोजक नवीन मिश्रा ने कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफाई अभियान की पहल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता शहर भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 84 (पूर्व वार्ड संख्या 63), बोरो संख्या-7 के अंतर्गत स्टुअर्ट लेन (सदर स्ट्रीट) इलाके में पिछले लगभग तीन वर्षों से कूड़ा-कचरा जमा होने की समस्या बनी हुई थी। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इलाके में गंदगी का अंबार लगा हुआ था, जिससे आम लोगों के आवागमन और दैनिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
इस गंभीर समस्या की जानकारी स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं अभिषेक गुप्ता, राजा मल्लिक, राजेश ओझा, सुशील सिंह और धीरज महतो ने श्री नवीन मिश्रा को दी। सूचना मिलते ही नवीन मिश्रा ने अपने पार्टी सहयोगियों के साथ तत्काल संबंधित स्थल का निरीक्षण किया और समस्या की गंभीरता को देखते हुए बिना किसी देरी के बोरो संख्या-7 के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पूरे मामले को उनके संज्ञान में लाया। नवीन मिश्रा की पहल और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से महज 12 घंटे के भीतर सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया। सफाई के बाद पूरे इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया, ताकि स्वच्छता बनी रहे और स्थानीय नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। लंबे समय से गंदगी की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों को इस त्वरित कार्रवाई से काफी राहत मिली। सफाई अभियान पूरा होने के बाद स्थानीय क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने भवानीपुर के विधायक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी के समर्थन में नारे भी लगाए। नवीन मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा, “मानव सेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को सुनना, उनके समाधान के लिए प्रयास करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता है। जनसेवा के कार्यों में समय की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संकल्प की अहमियत होती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की भावना से प्रेरित होकर क्षेत्र में स्वच्छता, जनजागरूकता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। इसी उद्देश्य से नवीन मिश्रा एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 84 (पूर्व वार्ड संख्या 63) के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की पहल की गई है।
इस अभियान का उद्देश्य केवल कूड़ा-कचरा हटाना ही नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना, सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखना तथा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना भी है। नवीन मिश्रा ने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा कहीं भी गंदगी या नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्या दिखाई देने पर उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित और मानव सेवा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उनका कहना है कि “समाज की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब किसी जरूरतमंद या परेशान व्यक्ति की समस्या का समाधान होता है, तभी जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।”
स्टुअर्ट लेन में तीन वर्षों से चली आ रही सफाई की समस्या का 12 घंटे के भीतर समाधान इस बात का उदाहरण है कि स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से उठाकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाए तो नागरिकों को राहत पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

Previous post

सरकारी उपेक्षा का शिकार हमीरपुर का प्रसिद्ध “नागरा” जूती उद्योग,वीरेंद्र कुमार जाटव

Next post

इनफिनिटी इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने अर्धवार्षिक परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

Post Comment

मनोरंजन