सह्याद्री मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य साड़ी लिलाव एवं कोजागिरी उत्सव का आयोजन संपन्न
सह्याद्री मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य साड़ी लिलाव एवं कोजागिरी उत्सव का आयोजन संपन्न
संवाददाता – अहमद शेख
मुंबई, महाराष्ट्र। मुंबई में सह्याद्री मित्र मंडल के द्वारा 26वें नवरात्रोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य साड़ी लिलाव एवं कोजागिरी उत्सव का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में माता रानी को चढ़ाई गई पहनावे की साड़ियों का लिलाव किया गया, जिसमें महिला वर्ग ने बड़े ही भक्ति भाव और उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रमुख अतिथियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मंडल के कई गणमान्य पदाधिकारी और मार्गदर्शक उपस्थित रहे:
मंडल के सलाहकार: अहमद शेख
उत्सव प्रमुख: श्याम शिंदे
युवाओं के प्रेरणा स्थान: दिनेश हळदणकर और अंतर्गत हिशोब तपासनीस:रमेश दास
इसके साथ ही, मंडल के अध्यक्ष -निखिल शिंदे, सचिव – तुषार अहिरे, खाजिदार- रोहित काळे, कार्याध्यक्ष – आशिष जयसवाल , उप कार्याध्यक्ष – आकाश जयसवाल,सभी प्रमुख पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सभासद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सह्याद्री मित्र मंडल के सभी कार्यकर्ताओं और सभासदों का बहुत बड़ा योगदान रहा। सभी के सहयेाग और समर्पण से यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव बेहद शानदार ढंग से संपन्न हुआ, जिससे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया।



Post Comment