Loading Now

नए यमुना पुल के पास यमुना तट पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

नए यमुना पुल के पास यमुना तट पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। नगर जोन कमिश्नरेट के थाना कीड़गंज क्षेत्र में आज सुबह सनसनी फैल गई। नए यमुना पुल के पास यमुना नदी के तट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 31.10.2026 को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि नए यमुना पुल के पास नदी किनारे एक शव पड़ा है। सूचना पर उपनिरीक्षक मय हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर यमुना तट पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय मल्लाहों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से कोई भी पहचान पत्र या सामान बरामद नहीं हुआ है।

घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। शव को कब्जे में लेकर सील किया गया और पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की मदद से SRN मोर्चरी हाउस भेजा गया है।

थाना कीड़गंज पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post Comment

मनोरंजन