Loading Now

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत भव्य रूप से स्वनिधि महोत्सव का किया गया आयोजन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत भव्य रूप से स्वनिधि महोत्सव का किया गया आयोजन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहडी पटरी दुकानदारों के लिए वरदान, दुकानदारों की आजीविका का सशक्त माध्यम- माननीय मंत्री

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । नगर निगम/डूडा द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत रेहडी पटरी दुकानदारों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर व डिजीटल रूप से सक्षम बनाने तथा केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित 08 योजना से उनको व उनके परिवारजनों को लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से दिनॉक 03.11.22026 को जिला पंचायत परिसर, प्रयागराज में भव्य स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। माननीय कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता’’नन्दी’’ के द्वारा पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवारजनों तथा आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि यह योजना कोविड-19 में प्रभावित रेहडी पटरी दुकानदारों के लिए प्रारम्भ की गयी, यह योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है एवं आजीविका का सशक्त माध्यम बना।
मा0 महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी के द्वारा बताया गया कि इस योजना के अन्तर्गत 64,558 पथ विक्रेताओं को छोटी-छोटी जीविका से जोडा गया एवं 51,429 पथ विक्रेताओं को डिजीटल लेन-देन बढाये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
पथ विक्रेताओं के बच्चों के द्वारा आयोजित रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, जिसमे से मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुश्री अर्शी, द्वितीय पुरस्कार सुश्री अंशी एवं तृतीय पुरस्कार सुश्री रितिका को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुश्री काव्या, द्वितीय पुरस्कार सुश्री नीलू व तृतीय पुरस्कार सुश्री प्रीति को प्राप्त हुआ। साथ ही पथ विक्रेताओं को बच्चों जिनके द्वारा हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किये गये, उनको सम्मानित किया गया, जो कि क्रमश- सुश्री आईसा जाहिर, सुश्री अनन्या, अमित व अनिकेत को दिया गया।
पथ विक्रेताओं को योजना के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र, डेमो चेक, क्रेडिट कार्ड व यूपीआई आईडी क्रमशः रूबी, निहाल, खुर्शीद, संध्या, श्याम बाबू, स्वाति, रोहित, मंजू, निशा, विभा, खुशबू, अजय, नमिता, कमल, अनुज, सुनिता, जुमन, कामिनी, जरीना, गुंजा, संदीप व कुलदीप को मा0 मंत्री एवं मा0 महापौर के द्वारा वितरित किये गये।
इस महोत्सव में स्वनिधि योजना के वेण्डर्स के द्वारा फूड स्टॉल लगाये गये थे, बैंक ऑफ बडौदा के द्वारा डिजीटली एक्टिव किये जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया व योजना का लाभ दिये जाने हेतु पंजीकृत किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हस्त निर्मित समाग्रियों का प्रदर्शन/बिक्री हेतु स्टॉल लगायी गयी एवं बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले व अन्य आकर्षण का केन्द्र रहे। इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी, जिसमें भजन, गजल, नुक्कड नाटक, ढेडिया नृत्य, जादू व लोकनृत्य व अन्य कार्यक्रम कका पथ विक्रेताओं व अन्य के द्वारा आनन्द उठाया।
इस महोत्सव में मा0 जनप्रतिनिधिगण, मा0 पार्षदगण, नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज, अपर जिलाधिकारी(नगर) प्रयागराज, अपर नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम प्रयागराज, परियोजना अधिकारी डूडा प्रयागराज व नगर निगम एवं डूडा के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post Comment

मनोरंजन