Loading Now

दीपावली से पहले मंडावली थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में दिया शांति और भाईचारे का संदेश”

दीपावली से पहले मंडावली थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में दिया शांति और भाईचारे का संदेश”

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद मंडावली।आगामी दीपावली भैया दूज गोवर्धन पूजन सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना मंडावली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठी ने की। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा गणमान्य एवं सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया
बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठी ने उपस्थित लोगों से सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान यदि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं भड़काऊ संदेश प्रसारित करने से बचें, ताकि क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।
बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। थाना अध्यक्ष ने सभी से आपसी तालमेल और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
इस मौके पर मोहम्मद शाहिद, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, केशव पाल, मोहम्मद इरफान, मुस्तफा अहमद, कन्नौया, नत्थू सिंह, रूपाराम, दलीप कुमार, सूरज, कमल सिंह, कुलदीप त्यागी, वीर सिंह चौधरी, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Previous post

कोलकाता शहर के छोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में जान गंवाने वाले 19 दिवंगतों को कोलकाता पुलिस की तरफ़ से भावभीनी श्रद्धांजलि सभा, एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी के छेत्र भवानीपुर, ऐलान पार्क में श्री नवीन मिश्रा के नेतृत्व में पहली बार दुर्गा पूजा की शानदार एवं यादगार शुभो बिजोया की कोलकाता पुलिस द्वारा मिलन सभा

Next post

मेधा राणा जुड़ीं अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार

Post Comment

मनोरंजन