त्योहारों पर सुरक्ष को लेकर मंडावली पुलिस तैनात
त्योहारों पर सुरक्ष को लेकर मंडावली पुलिस तैनात
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद/ मंडावली। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडावली थान पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है | क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक – चौबंद करने के लिए बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है | थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह राठी और एसएसआई योगेंद् सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रखी जा रही है | मंडावली मुख्य कस्वे के अलावा क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर सैद, भागूवाला , जटपुरा सहित कई अन्य गांवों के मुख्य बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है |गश्त के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर पुलिस ड्यूटी को चेक किया जा रहा है | थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि त्यौहारों के दौरान हडदंग करने वाले और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है | किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी



Post Comment