बजरंग दल जिला बिजनौर के द्वारा हुतात्मा दिवस कार्यक्रम पर नगर बिजनौर के शुभम सर्वम चैरिटेबल ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
बजरंग दल जिला बिजनौर के द्वारा हुतात्मा दिवस कार्यक्रम पर नगर बिजनौर के शुभम सर्वम चैरिटेबल ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद ,बिजनौर। आज बजरंग दल बिजनौर जिले के द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान किया गया।
शिविर का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया गया।
शिविर का शुभारंभ हेमंत सारस्वत प्रांत गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल मेरठ प्रांत और अभय पांडे पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा किया गया। जिला संयोजक अरुण चौधरी ने बताया कि आज हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में जिला बिजनौर के सभी 14 प्रखंड से कार्यकर्ताओं ने बिजनौर पहुंच कर रक्तदान किया जिस में 51 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया व आगे भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा शिविर में मनोज शर्मा विभाग मंत्री,राजीव गुप्ता जिला अध्यक्ष,सौरभ शर्मा जिला मंत्री,सुनील वर्मा जिला सह मंत्री,करूंण शर्मा जिला संगठन मंत्री,अरुण चौधरी जिला संयोजक बजरंग दल,नवदीप चौधरी जिला सह संयोजक, डॉ रजत चौधरी जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख,अभिषेक त्यागी जिला सुरक्षा प्रमुख,रॉकी नायक जिला विद्यार्थी प्रमुख,नितिन जी जिला सह संयोजक ,सत्यम राणा,राघव खेड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post Comment