नजीबाबाद व मंडावली क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज का पर्व
नजीबाबाद व मंडावली क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज का पर्व
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद। नजीबाबाद व मंडावली क्षेत्र में भैया दूज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर गोला भेंट किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को रुपये व उपहार भेंट कर उनके प्रति प्रेम और स्नेह प्रकट किया।
भैया दूज के पर्व पर घरों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बहनों और भाइयों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटीं और इस पवित्र रिश्ते की मिठास को और मजबूत किया।
भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। इस रिश्ते में प्यार, विश्वास, अपनापन और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा छिपा होता है।
इस पावन अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि हर भाई की उम्र लंबी हो और हर बहन का जीवन खुशियों से भरा रहे। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते में हमेशा प्रेम, विश्वास और मिठास बनी रहे।



Post Comment