Loading Now

चांदपुर वन रेंज में जंगली सूअर के शिकार का मामला दो लोग मौके से गिरफ्तार

चांदपुर वन रेंज में जंगली सूअर के शिकार का मामला दो लोग मौके से गिरफ्तार

सहारा सन्देश टाइम्स

चान्दपुर । चांदपुर वन रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम रहमानपुर के जंगल में कुछ लोगों द्वारा जंगली सूअर का शिकार करने का मामला प्रकाश में आया है।
चान्दपुर वन रेंज अधिकारी रेंजर दुष्यंत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 10 अक्टूबर 2026 को सयय करीब शाम 7:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांव रहमानपुर सैक्सन के अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा गन्ने के खेत में जाल लगाकर जंगली सूअर को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।और देखा कि उन लोगों के द्वारा जंगली सूअर का शिकार कर लिया गया है। टीम के मौके पर पहुंचते ही उन लोगों में अफर तफरी मच गयी।और वह मौके से तितरबितर हो गए। जिनमें से भागते हुए दो लोगों को पकड़ लिया गया।और टीम द्वारा सूअर का शव भी बरामद किया गया है। विभाग द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों को माननीय न्यायालय सी.जे.एम बिजनौर के समक्ष पेश किया गया है। बाकी के 11 लोग मौके से फरार हैं। उनके लिए विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Post Comment

मनोरंजन