Loading Now

अन्नकूट महोत्सव पर जायसवाल ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों को कराया गया भोजन

अन्नकूट महोत्सव पर जायसवाल ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों को कराया गया भोजन

भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, बुजुर्गों के चेहरों पर दिखी खुशी

सहारा सन्देश टाइम्स

अन्नकूट महोत्सव के पावन अवसर पर जायसवाल ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सभी बुजुर्गों को श्रद्धापूर्वक पूरी, सब्जी और हलवा परोसा गया।

भोजन से पूर्व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन-कीर्तन के बाद सभी वरिष्ठ नागरिकों ने प्रेम और उत्साह के साथ भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की खुशी में ही हमारी खुशी है। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें अपनापन व सम्मान देना सबसे बड़ा संतोष है।

जायसवाल ओल्ड एज होम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुख-सुविधाओं, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। संस्था का प्रयास है कि यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों को बेहतर देखभाल के साथ परिवार जैसा प्यार, सम्मान और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

अन्नकूट महोत्सव का यह आयोजन सेवा, समर्पण और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना का सुंदर उदाहरण बना।

Post Comment

मनोरंजन