एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
सहारा सन्देश टाइम्स
एकता आर कपूर का हॉरर जॉनर से पुराना नाता रहा है। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक, इस जॉनर में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स दिए हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हॉरर को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। बड़े पर्दे पर भी ‘भूत बंगला’ और ‘द व्वान’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने इस जॉनर में अपनी पकड़ बनाए रखी है। अब एकता एक बार फिर ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ के साथ दर्शकों के बीच आ रही हैं। साजिद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हॉरर और एंटरटेनमेंट का नया अंदाज लेकर आएगी। फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एकता की खासियत रही है कि उन्होंने हमेशा दर्शकों की पसंद को समझते हुए अलग-अलग तरह की कहानियां पेश की हैं। टीवी पर भी उन्होंने कई ऐसे शो और फ्रेंचाइजी बनाई हैं, जिन्हें सालों तक दर्शकों का प्यार मिलता रहा है। अब वह अपने इसी अनुभव के साथ ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ के जरिए बड़े पर्दे पर एक नई कहानी लेकर आ रही हैं।
एक रहस्यमयी दुनिया में सेट ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का निर्देशन साजिद खान ने किया है। फिल्म में दर्शकों को डर के साथ भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा।
यह फिल्म जय हो मीडिया वेंचर्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अमर बुटाला ने प्रोड्यूस किया है। अमर बुटाला इससे पहले ‘बजरंगी भाईजान’, ‘केसरी’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं।
‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Post Comment