शक्ति केंद्र तातारपुर लालू में मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित
शक्ति केंद्र तातारपुर लालू में मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद। आज शक्ति केंद्र तातारपुर लालू-1 एवं 2 पर नए मतदाता बनाने और कटे हुए वोटों को पुनः जुड़वाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष शामिल रहे। शक्ति केंद्र प्रभारी रितेश सैन ने सभी बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नए वोट बनवाएं तथा जिनके वोट कट गए हैं, उनके फॉर्म भरवाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता वोट बनवाने से वंचित न रहे। विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार नजीबाबाद में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी।
बैठक में मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय, मंडल मंत्री अतुल शर्मा, कपिल वर्मा, नितेश त्यागी, रविकांत, अनुज कुमार, श्रवण त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।



Post Comment