Loading Now

थरवई एसीपी अजेंद्र यादव को नम आंखों और फूलों की मालाओं के साथ दी गई भावभीनी विदाई, पुलिसकर्मियों ने भव्य अंदाज में किया सम्मानित

थरवई एसीपी अजेंद्र यादव को नम आंखों और फूलों की मालाओं के साथ दी गई भावभीनी विदाई, पुलिसकर्मियों ने भव्य अंदाज में किया सम्मानित

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। थरवई के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अजेंद्र यादव का स्थानांतरण दूसरी जगह होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बेहद सम्मान और आत्मीयता के साथ भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बड़े-बड़े फूलों के हार पहनाकर सम्मानित किया। वहीं उनकी गाड़ी को भी फूलों की मालाओं से सजाकर शानदार अंदाज में विदाई दी गई।

एसीपी अजेंद्र यादव एक अच्छे, सरल स्वभाव और मिलनसार अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे हैं। उनके व्यवहार, कार्यशैली और पुलिसकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल ने सभी के बीच एक अलग पहचान बनाई। एक अधिकारी के रूप में उनकी कार्यशैली और सहयोगात्मक रवैये की साथी पुलिसकर्मियों ने सराहना की।

विदाई समारोह में फाफामऊ थाना प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव, शांतिपुरम चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें फूलों के हार पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सम्मान और अपनापन साफ नजर आया। किसी अधिकारी को उसके स्थानांतरण पर इस तरह सम्मानपूर्वक विदाई मिलना उसके साथियों के बीच बने अच्छे संबंधों और आपसी विश्वास को दर्शाता है।

पुलिसकर्मियों ने एसीपी अजेंद्र यादव के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नए कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता की कामना की

Previous post

सर्वसाधारण को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि मैं, श्रीमती समर जहा, पत्नी इरशाद अहमद, निवासी S-1A/25, जोगबाई एक्सटेंशन, बाटला हाउस, जामिया नगर, दक्षिण दिल्ली-110025, यह घोषित करती हूँ कि मेरे पूर्व शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों में मेरा नाम समर जहाँ अंकित है, जबकि मेरे वर्तमान पैन कार्ड एवं आधार कार्ड में मेरा नाम समर जहा दर्ज है। अतः यह स्पष्ट किया जाता है कि समर जहा एवं समर जहाँ दोनों नाम एक ही हैं, अर्थात् मेरा ही नाम है, और दोनों नामों में किसी प्रकार का व्यक्ति संबंधी अंतर नहीं है। वर्तमान में मैं सभी आधिकारिक एवं व्यक्तिगत प्रयोजनों के लिए समर जहा नाम से जानी एवं सम्बोधित की जाती हूँ। भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा नाम संबंधी भ्रम से बचने के लिए यह सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कराई जा रही है, ताकि संबंधित सभी व्यक्ति एवं संस्थान दोनों नामों को एक ही व्यक्ति का नाम माना जाए। घोषणाकर्ताः श्रीमती समर जहा पत्नी श्री इरशाद अहमद निवासी: एस-1ए/25, जोगबाई एक्सटेंशन, बाटला हाउस, जामिया नगर, दक्षिण दिल्ली-110025

Next post

संविधान दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, बाबा साहेब को किया गया नमन

Post Comment

मनोरंजन