ई रिक्शा पलटने से एक घायल एक की मौत, मचा सनसनी
ई रिक्शा पलटने से एक घायल एक की मौत, मचा सनसनी
सहारा सन्देश टाइम्स
कोरांव, प्रयागराज । कोरांव तहसील के देवीबांध गांव की प्रीति उम्र 40 अपनी बेटी के साथ अपने पति के यहां सूरत घूमने के लिए जा रही थी कि देबीबाध में ई रिक्शा पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया महक को सीएचसी कोरांव लाया गया डॉ ने देखते ही शहर के लिए रेफर कर दिया ।रस्ते में ही बेटी की मौत हो गई और पत्नी प्रीति पाण्डेय को गंभीर चोट आई है और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है अनिल पांडेय सूरत में रह कर प्रायवेट नौकरी करते है गर्मी के छूटी में अनिल पांडेय ने अपने पत्नी और बेटी को सूरत घूमने के लिए बुलाया था और आज घर से रीवा जा रहे थे आज वहीं से इनकी ट्रेन थी और ये हादसा हो गया बेटी महक इसी साल दसवीं की परीक्षा पास की थी घर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।



Post Comment