दारू की दुकान पर युवक बुलाकर किया पीट-पीटकर हत्या, मचा कोहराम
दारू की दुकान पर युवक बुलाकर किया पीट-पीटकर हत्या, मचा कोहराम
सहारा सन्देश टाइम्स
कोरांव,प्रयागराज । कोरांव थाना क्षेत्र के पियरी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी अनुसार पियरी गांव के अनंतजीत विश्वकर्मा उम्र (26) वर्ष पुत्र जवाहर लाल को शुक्रवार की रात को कुछ लोगों ने दारू के दुकान पर बुलाया था। वहा पहुंचने पर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया । आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोरांव थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर चीर घर भेज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।



Post Comment