Loading Now

माननीय प्रभारी मंत्री/ कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया

माननीय प्रभारी मंत्री/ कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया

सहारा सन्देश टाइम्स

दिल्ली ।   माननीय प्रभारी मंत्री/ कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा जो विकास योजनाएं संचालित की जा रही है उनकी प्रगति में शिथिलता नहीं आनी चाहिए और जो परियोजनाएं प्रगति पर हैं, उनको भी निर्धारित समय अवधि में पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं एंव अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में व्यापारी वर्ग का शोषण नहीं होना चाहिए यदि किसी विभाग द्वारा उनको अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जाता है तो जांचोपरांत संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए। जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने माननीय मंत्री जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक से पूर्व माननीय मंत्री  को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय बाजपेई, उप जिलाधिकारी सदर अवनीश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

Previous post

 स्वरूपरानी चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next post

मंडलायुक्त ने सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा का जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Post Comment

मनोरंजन