Loading Now

गारापुर बाजार में दबंगों का उत्पात, पेट्रोल पंप की मशीन तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी

गारापुर बाजार में दबंगों का उत्पात, पेट्रोल पंप की मशीन तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी

 

सहारा सन्देश टाइम्स

थरवई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गारापुर बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर दबंगों द्वारा उत्पात मचाएं जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पेट्रोल पंप के संचालक ने थरवई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबंगों ने पेट्रोल पंप की मशीन को जबरन क्षतिग्रस्त कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ब्रजराज पुत्र स्वर्गीय चतुरी, निवासी 1055 आवास विकास कॉलोनी, कल्याणपुर, जिला कानपुर नगर ने थरवई पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गारा पुर बाजार स्थित उनके पेट्रोल पंप पर नागेंद्र यादव एवं अनुज यादव पुत्रगण रामसेवक यादव निवासी गारा पुर, थाना थरवई शुक्रवार को पहुंचे और पेट्रोल टंकी की मशीन को जबरन तोड़ डाला। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।
थरवई थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous post

लो वोल्टेज एवं अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन बेहाल, उपभोक्ता त्रस्त

Next post

उच्चतम न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति व मा0 मुख्यमंत्री के द्वारा नवनिर्मित बिल्डिंग का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

Post Comment

मनोरंजन