Loading Now

 बधाई देते व्योमकेश को पूर्व मण्डल अध्यक्ष कोरांव एडवोकेट पंकज केशरी

बधाई देते व्योमकेश को पूर्व मण्डल अध्यक्ष कोरांव एडवोकेट पंकज केशरी

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। जेईई एडवांस में अच्छे अंक हासिल करने वाले गोपाल विद्यालय इण्टर कालेज कोरांव के छात्र व्योमकेश मिश्र को बधाई देने का तांता लगा हुआ है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कोरांव एडवोकेट पंकज केशरी पड़रिया पहुंचे। जहां व्योमकेश को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया तथा माल्यार्पण कर मिठाई खिलाया और बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही व्योमकेश के पिता अशोक मिश्र को इस उपलब्धि को लेकर बधाई दी और बताया कि बच्चों की शिक्षा में अभिभावक का बहुत बड़ा योगदान होता है। व्योमकेश के चाचा भारतीय जनता पार्टी यमुनापार प्रयागराज के पूर्व जिला महामंत्री शासकीय अधिवक्ता हाईकोर्ट अनिल मिश्र ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Previous post

सिरसा बिजौरा गांव में नाली को पाट कर अपने चक में मिला लिए, ग्रामीणों में आक्रोश

Next post

गजा इंजीनियरिंग के जी.एम.को कड़े निर्देश दिये की कार्य में गति लायें जिससे की समय से ग्रामीण जनता को शुद्ध जल मिल सके

Post Comment

मनोरंजन