सामाजिक उत्थान कैसे हो, समाज किस तरह तरक्की करें, यही उद्देश्य होना चाहिए: ताहिर शाह
सामाजिक उत्थान कैसे हो, समाज किस तरह तरक्की करें, यही उद्देश्य होना चाहिए: ताहिर शाह
लखनऊ। शाह समाज प्रतिनिधि
सहारा सन्देश टाइम्स
समाज के हर शख्स का एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि किस तरह समाज का विकास हो। इसके लिए बच्चों की शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, संस्कृति को बेहतर करने की दिशा में प्रयास करना होगा। उक्त विचार सूफीशाह-मलंग (फकीर) समाज के अखिल भारतीय संयोजक ताहिर शाह ने व्यक्त किया।
शाह ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में धर्मगुरु मलंगों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज के मलंगों ने युवा प्रतिभाओं को हमेशा प्रेरित किया है। उन्होंने आदि से आज तक मतभेद और मनभेद को मिटाकर समाज के सभी फिरकों में सामाजिक एकता का रास्ता दिखाई है।
शाह शिखर सम्मान, युवा प्रतिभा सम्मान
शाह ने बताया कि सूफीशाह-मलंग (फकीर) समुदाय को जोड़ने में सक्रिय भागीदारी रखने वाले युवा, प्रबुद्धवर्ग , मलंग धर्मगुरु, महिलाओं को शाह शिखर सम्मान, युवा प्रतिभा सम्मान एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें शाह समाज के मेघावी छात्र, अधिवक्ता, अध्यापक, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस व अन्य महकमों से जुड़े कर्मचारी अधिकारी सहित व्यापार वर्ग भी शामिल होगा। शाह ने बताया कि चयनित करने की मैपिंग सालभर से चल रहा है सूची तैयार होते ही आगामी लखनऊ कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
Post Comment