जायसवाल ओल्ड एज होम में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव, बुजुर्गों को भेंट किए उपहार और वस्त्र
जायसवाल ओल्ड एज होम में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव, बुजुर्गों को भेंट किए उपहार और वस्त्र
सहारा सन्देश टाइम्स
लखनऊ। किरणदीप संस्था द्वारा संचालित जायसवाल ओल्ड एज होम में 8 नवंबर 2026 को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं और उन्हें उपहार, मिठाइयां एवं वस्त्र भेंट किए गए।
दीपावली उत्सव के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। यह उत्सव लगातार तीन दिनों तक मनाया गया। धनतेरस के अवसर पर लक्ष्मी माता के प्रकटोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में बुजुर्गों को शाकाहारी केक और स्वादिष्ट पकौड़ों का आनंद भी कराया गया।
आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरों पर त्योहार की खुशियां और उत्साह देखने को मिला। जायसवाल ओल्ड एज होम में हर त्योहार वरिष्ठ नागरिकों के साथ पूरे उत्साह और पारिवारिक माहौल में मनाया जाता है, ताकि उन्हें अपनापन, सम्मान और खुशियों का एहसास हो।
किरणदीप संस्था का यह प्रयास बुजुर्गों के जीवन में खुशियां बांटने और उन्हें परिवार जैसा स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करने की दिशा में सराहनीय पहल है।



Post Comment