Loading Now

सिठौली गाँव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया

सिठौली गाँव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया

सहारा सन्देश टाइम्स

फुलपुर ,प्रयागराज ।  इफको फूलपुर इकाई द्वारा सिठौली गाँव में एक विशेष किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को “नैनो यूरिया प्लस” एवं “नैनो डीएपी” जैसे नवीनतम नैनो उर्वरकों के प्रयोग, लाभ और तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।

कोर्डेट प्राचार्य डॉ. डी.के.सिंह ने कहा कि नैनो उर्वरकों की वैज्ञानिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह तकनीक किस प्रकार पौधों द्वारा जल्दी अवशोषित होती है और फसल की गुणवत्ता व उत्पादन को बढ़ाती है।

जनसंपर्क अधिकारी स्वयं प्रकाश ने पारंपरिक दानेदार उर्वरकों से होने वाले नुकसान, जैसे कि मिट्टी की उर्वरता में गिरावट, लागत में वृद्धि, और जल प्रदूषण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नैनो उर्वरकों को अधिक टिकाऊ विकल्प बताते हुए इसके प्रयोग को बढ़ावा देने की बात कही।

वरिष्ठ प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी ने कहा कि नैनो उर्वरक न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि कम मात्रा में बेहतर परिणाम देने में सक्षम हैं।

वरिष्ठ प्रबंधक ई.पी.सी. उमेश कुमार ने नैनो उर्वरक का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौती में यह कारगर साबित होगा। नैनो उर्वरक मिट्टी तथा जल संरक्षण में भी सहायक है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों के प्रति गहरी रुचि दिखाई। चौपाल के अंत में किसानों ने इफको की इस पहल को “कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम” बताया। किसान चौपाल में प्रधान राम जी पटेल,किसान शिव लाल, पृथ्वीराज,राम सेवक, सूर्यबली,राम बहादुर आदि मौजूद रहे।

Previous post

सम्राट सिनेमैटिक्स की फिल्म “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी” 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी

Next post

कोराव में सुबह 10 बजे ही अधिवक्ता एकत्रित होकर एसडीएम विरोधी नारेबाजी करते हुए हड़ताल पर रहे

Post Comment

मनोरंजन