Loading Now

 आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा सनसनी

आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा सनसनी

सहारा सन्देश टाइम्स

बारा,प्रयागराज। बारा थाना अंतर्गत शनिवार को मौसम ने विकराल रूप ले लिया. आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की दर्दनाक हुई मौत
जानकारी अनुसार रात को खाना पीना खाकर अपने घर में पत्नी दो बेटियों के साथ सो रहे।
बीरेन्द्र बनवासी 35 वर्ष पुत्र छोटे लाल बनवासी ,पार्वती पत्नी वीरेन्द्र बनवासी, दो बेटियां राधा पुत्री बीरेन्द्र वनवासी,करिश्मा पुत्री बीरेन्द्र बनवासी, निवासी सोनवर्षा हल्लाबोर बारा रात्रि 12 बजे लगभग आकाशीय बिजली गिरने के कारण चार लोगो की मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी बारा मय फोर्स मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे।
मरने वालों में पति पत्नी और दो बेटियां हैं.बीती देर रात आकाशीय बिजली की चपेट में आए चारों मृतक कच्चे मकान में सो रहे थे सोते समय घर के छप्पर नुमा मकान पर बिजली गिर गई आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई और चारों की मौके पर जलकर मौत हो गई। बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा एसडीएम करछना, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे।

Previous post

स्वर्णकार समाज के 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

Next post

पर्यावरण संरक्षण उत्कृष्टता के लिए मेजा ऊर्जा निगम  को 24वां ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार 2025 प्राप्त

Post Comment

मनोरंजन